फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवती के परिजनों ने वन स्टाप सेंटर पर किया हंगामा

विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर पर जांच करती डायल 112 पुलिस। स्रोत: अस्पताल - फोटो : बाघ के पगचिह्न।
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में बने वन स्टॉप सेंटर में बुधवार को उस समय हंगामा हो गया, जब आरोपी युवक के पिता को वहां देखा गया। युवती के परिजनों ने दावा किया कि आरोपी युवक का पिता उनकी बेटी से मिलने पहुंचा है। परिवार वालों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब एक घंटे तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने छानबीन की तो साफ हुआ कि आरोपी का पिता सेंटर में दाखिल ही नहीं हुआ था। सेंटर स्टाफ ने भी कहा कि यहां कैमरे लगे हैं और किसी बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बरेली जिले के आंवला क्षेत्र की एक युवती रिश्तेदारी में बिल्सी आई थी और वहां से बिसौली कोतवाली के अहरौली गांव निवासी अमन उसे बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद युवती के रिश्तेदारों ने अमन और उसके भाइयों मुनेश व मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 अगस्त को युवती को बरामद कर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। यहां उसका परीक्षण व कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए रोका गया। बुधवार को अस्पताल पहुंचे आरोपी के पिता ने सफाई दी कि वह दवा लेने आए थे, लेकिन परिजनों ने उनकी मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें