फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार सुबह घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में शहर से लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तकरीबन 36 वर्षीय मोहित माहेश्वरी पुत्र दयाशंकर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी है। नई सराय पुलिस चौकी के सामने उसकी किताबों की दुकान है। पिता के मुताबिक मोहित शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दूध लेकर लौटा था। उसने घर में दूध रखा और बाहर निकल गया। तब से उसका कुछ पता नहीं चला है। न तो वह लौटा और न ही उसका कुछ सुराग लग रहा है। उसके दोनों मोबाइल घर पर रखे हुए हैं। सभी जगह खोजबीन कर ली परंतु शुक्रवार शाम तक मोहित की कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ था। उसके गायब होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें