फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में ठप रही 16 घंटे बिजली

Mon, 01 May 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
-नवादा उपकेंद्र की 132 केवीए की लाइन में आई खराबी      
विज्ञापन

-देहात के साथ शहर के कई इलाकों में भी रहा विद्युत संकट      
लंबे समय के बाद जिला मुख्यालय समेत देहात क्षेत्र के कई इलाकों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। नवादा स्थित विद्युत सब स्टेशन से उसावां को जाने वाले 132 केवीए की लाइन में तकनीकी खराबी आने से ऐसा हुआ। ककराला, सखानूं, अलापुर, उसावां और शाहजहांपुर के कलान में इस दौरान करीब 16 घंटे बिजली कटौती की गई। बेतहाशा बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।      
नवादा स्थित उपकेंद्र से उसावां होते हुए कलान तक जाने वाली 132 केवीए की विद्युत लाइन के सोमवार तड़के करीब तीन बजे इंसूलेटर फुंक गए। इसके चलते शहर के कई मोहल्लों के साथ उसावां, अलापुर, ककराला, सखानूं और कलान की भी बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली विभाग कर तकनीकी टीम करीब 16 घंटे के बाद खराबी को दूर कर सकी। इसके बाद सप्लाई चालू हो सकी। ब्रेक डाउन के दौरान शहर के मोहल्ला शहवाजपुर, श्याम नगर कॉलोनी, लोची नगला, कल्यान नगर, नई सराय, पटियाली सराय समेत कई मोहल्लों में भी घंटों बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। सोमवार सुबह लोगों को नगर पालिका से मिलने वाली पेयजल सप्लाई से भी वंचित रहना पड़ा। अधिशासी अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया है। इसके बाद सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन


बिल्सी में बिजली की आंख मिचौनी से जनता त्रस्त
बिल्सी। बिजली की आंख मिचौनी से नगर की लोग त्रस्त है। इसके लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। नगर के खैरी रोड निवासी दीपक माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, वसीम अहमद सलमानी, अरविंद गुप्ता, आरके लक्ष्य, गौरव श्रीवास्तव, उज्जवल माहेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय हनी ने बताया इन दिनों नगर में बिजली कटौती का इतना बुरा हाल है कि यहां पर उपभोक्ताओं को 24 घंटों में से मात्र 10-12 घंटे ही बिजली नसीब हो पा रही है। रात को कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। दिन में भी बिजली की कई बार ट्रिपिंग होती है। बिजली नियमित रूप से न मिल पाने के कारण यहां के उद्योग धंधों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे पा रहा है। जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि उझानी स्थित 132 केवीए पॉवर स्टेशन से आए दिन कई-कई घंटे आपूर्ति ठप कर दी जाती है। इस कारण शासन की ओर से निर्धारित आपूर्ति कस्बे को नहीं मिल पा रही है। उन्होंने इसको लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया है, फिर भी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ककराला में 20 घंटे से बिजली गुल, लोग बेहाल
ककराला।आधी रात के बाद अचानक मुख्य लाइन में खराबी आने के कारण बत्ती गुल होने के 20 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारू नहीं कराई जा सकी। इससे बेहाल लोग सड़कों पर घूमते रहे। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन लगाते रहे। डॉ. खालिद का कहना करीब 12 बजे फोन विभागीय अधिकारी ने फोन उठाया था लेकिन कोई संतुष्टि भरा जवाब देने की बजाय मामला संज्ञान में न होने की बात कहते हुए फाल्ट दिखवाने की बात कहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें