फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामनगर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

युवक की उम्र करीब 40-42 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस की माने तो युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उस समय युवक को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था लेकिन बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसी रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तभी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर फिर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें