फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में युवक ने अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम नगला वास निवासी रामप्रकाश (26) पुत्र रामप्रसाद रविवार रात अपने घर में सोया था। उसके परिवार वाले दूसरे कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह परिवार वाले उठ गए लेकिन युवक के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। परिवार वाले उसे उठाने कमरे में पहुंचे, तभी कुंडे में बंधे फंदे पर उसकी लाश लटकी देखकर परिवार वालों की चीख निकल गई। फिर उसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक छह भाइयों में चौथे नंबर का था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें