यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन के चेयरमैन बीएम वर्मा ने मंगलवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इसमें कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से हर तरफ खुशहाली छा रही है।
सरकार, किसानों और गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है। पहले गरीब महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थी, लेकिन अब गैस से खाना बना रही हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने हर व्यक्ति के घर में बिजली पहुंचाने का काम किया है। बदायूं के हालात किसी से नहीं छुपे नहीं हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद में यहां पर विकास के कामों में तेजी आई है। ब्यूरो