फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मरे लोगों की जांच करेगी डेथ ऑडिट कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से मरे लोगों की जांच करेगी डेथ ऑडिट कमेटी
विज्ञापन

बदायूं। प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने गुरुवार को बुखार से मरे लोगों की जांच के लिए डेथ ऑडिट कमेटी गठित की। इस कमेटी में दो चिकित्सकों और जिला मलेरिया अधिकारी को शामिल किया है। टीम मृतकों के घर-घर जाकर मृत्यु का कारण पता करेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बुखार से कुल 16 लोगों की मौत मान रहा है। 40 लोगों की मौत अन्य बीमारियों से बताई गई। इसके बावजूद जिले में लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। रोजाना दर्जनों लोगों की मौत हो रही हैं। 22 अगस्त से लेकर अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा वहीं अटक कर रह गया है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए गुरुवार को प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने एसीएमओ डॉ. अनिल शर्मा की उपस्थिति डेथ ऑडिट कमेटी को गठित किया। इसमें जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आशु अग्रवाल, ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गुप्ता और जिला मलेरिया अधिकारी वीके शर्मा शामिल किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें