बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार फिर से छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में जहां छात्राओं का रिजल्ट 88.65 प्रतिशत तो छात्रों का 78.24 प्रतिशत रहा, वहीं इंटरमीडिएट में 85.63 छात्राएं तथा 76.81 प्रतिशत छात्र सफल रहे, हालांकि इंटर की टॉप थ्री की लिस्ट में छात्राएं अपना नाम शामिल नहीं कर सकीं पर हाईस्कूल के टॉप थ्री में तीसरे स्थान पर बिसौली की काजल त्रिपाठी ने अपना नाम दर्ज कराया।
जिले में इस बार इंटरमीडिएट में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिवांश गुप्ता ने 87.40 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया, जबकि एमएल इंटर कॉलेज बिसौली के हर्ष कुमार 85.60 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे और शिवदेवी के आयुष कुमार सिंह 85.40 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के जितिन प्रताप सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली के निशांत शंखधार ने 91.50 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वैभव सिंह 91.17 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की काजल त्रिपाठी ने 90.83 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
-------------------------
शहर को पछाड़ा, देहात क्षेत्र से निकलीं प्रतिभाएं
जिले में हाईस्कूल का टॉपर जितिन प्रताप सिंह जगत ब्लॉक के गांव पड़ौआ का रहने वाला है। हाईस्कूल में जितिन के बराबर अंक हासिल करने वाले निशांत शंखधार बिसौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। दूसरे नंबर पर रहने वाले वैभव सिंह शहर के मोहल्ला लोची नगला के हैं, जबकि तीसरे नंबर पर आने वाली काजल त्रिपाठी भी बिसौली क्षेत्र की रहने वाली हैं। इस तरह हाईस्कूल की पूरी टॉप टेन लिस्ट में छह विद्यार्थी देहात क्षेत्र के रहने वाले है। इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में चार विद्यार्थी देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं।
-------------
शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
जिले में हाईस्कूल का एक टॉपर और इंटरमीडिएट में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हैं। कुल संख्या देखें तो हाईस्कूल की टॉप टेन में दो तथा इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में तीन छात्रों ने जगह बनाई है। इस प्रकार 20 विद्यार्थियों में से पांच विद्यार्थी शिवदेवी कॉलेज के ही हैं।
-------------------------
हाईस्कूल टॉप टेन-
-------------------------
1. जितिन प्रताप सिंह- 91. 50- शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
1. निशांत शखधार- 91.50- सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
2. वैभव सिंह-91.17- श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
3. काजल त्रिपाठी-90.83- सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
4. अनुपम निधि बिसारिया- 90.67- शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
5. गरिमा गुप्ता- 90- टीटी कान्वेंट स्कूल
6. अजय सिंह चौहान- 89.67- एसकेएसके अग्रवाल शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उझानी
7. अर्जुन यादव-89.33 - जनता हायर सेकेंडरी स्कूल खंडुआ, उद्यैती
8. वैभव गुप्ता-88.83-एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
9. अनुष्का शाक्य-88.33-एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली
10- शैलजा शर्मा-88.17-रामेश्वर देवी एमबीपीएससीजी इंटर कॉलेज परसिया
-----------------------
इंटरमीडिएट टॉप टेन
1. शिवांश गुप्ता-87.40 - शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
2. हर्ष कुमार- 85.60- एमएल इंटर कॉलेज, बिसौली
3. आयुष कुमार सिंह- 85.40- शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
4. रितिक सक्सेना-85- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज
5. इशिका असावा-84.80- बीडीवी इंटर कॉलेज बिल्सी
6. माधव महेश्वरी-84.60- श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं
7. शेखर शंखधार-84.40- एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली
8. मोहम्मद अरमान-83.80- पीएलएनपी इंटर कॉलेज सहसवान
8.अब्दुल मन्नान खान-83.80- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
9. मंयक गुप्ता- 83.60- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
9 . एकता रानी-83.60-एमजीपी इंटर कॉलेज, उझानी
10. अंजुम हसनैन- 83.40- एसकेएम इंटर कॉलेज गनगोला, दातागंज
10. रिषभ कुमार-83.40- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज