फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पती रही गर्भवती

विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर में जाम की विभीषिका लगातार बनी हुई है। सोमवार को भी शहर में जाम लगा। कश्मीरी चौक पर जाम में एंबुलेंस 108 फंस गई। इसमें गर्भवती महिला तड़प रही थी। करीब बीस मिनट बाद जाम खुला। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कहीं नहीं दिखी।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकतर सिपाही चुनाव ड्यूटी में दूसरे जिलों में गए हुए हैं। ट्रैफिक संचालन में दक्ष होमगार्ड भी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। ऐसे में टीएसआई राममिलन समेत पांच सिपाहियों के सहारे व्यवस्था ढोई जा रही है। इनमें भी अधिकतर सिपाही इंद्राचौक या पुलिस लाइंस के ऐसे प्वाइंट पर ड्यूटी करते हैं जहां से लोडेड वाहन निकलते हैं और ऊपरी कमाई का चांस रहता है। ऐसे में शहर के अंदरूनी हिस्से में स्थित अधिकतर चौराहे दिन भर जाम से जूझते हैं।
रविवार को भी ऐसा ही हाल था। कश्मीरी चौक, इंद्रा चौक, गोपी चौक, छह सड़का रोड और गांधी ग्राउंड रोड पर दिन में कई बार जाम लगा। मोगर निवासी शेरसिंह की पत्नी पूनम की पहली डिलीवरी होनी थी। उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार ने कॉल करके एंबुलेंस 108 बुला ली। ईएमटी हरीश एंबुलेंस से पूनम को लेकर जिला महिला अस्पताल आ रहे थे तो कश्मीरी चौक पर लगे भीषण जाम में एंबुलेंस फंस गई। यहां कोई ट्रैफिक पुलिसमैन या होमगार्ड तक नहीं था। कई लोग चाहते थे कि एंबुलेंस को निकाल दिया जाए पर आड़े तिरछे लगे वाहनों में रास्ता बनने की कोई गुंजाइश ही नहीं थी। ऐसे में काफी मशक्कत करके करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस को निकाला जा सका। इस दौरान पूनम दर्द से चीखती रही। अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया तो उसे राहत मिली।
विज्ञापन


डग्गामार वाहनों के कब्जे में रहता है वाटरवर्क्स रोड
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड से सटा वाटरवर्क्स रोड पूरे दिन डग्गामार वाहनों से घिरा रहता है। प्राइवेट बुकिंग के लिए उपलब्ध टैक्सी भी यहां मिलती हैं तो दिन भर दातागंज और उसावां रूट के लिए डग्गामारी भी यहीं से होती है। इस रोड पर वाहन मैकेनिक, बैटरी आदि की दुकानें हैं। इस वजह से अधिकतर जगह यह वाहन और मैकेनिक भी घेर लेते हैं। राहगीरों को निकलने के लिए सड़क खोजनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें