फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी सुतिया पुलिया को नहीं किया टोल फ्री

विज्ञापन
मेला ककोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। चार पहिया वाहनों से रूहेलखंड के मिनी अर्द्धकुंभ मेले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अभी तक यह खबर अच्छी नहीं है। वजह है कि भाजपा विधायकों के मांग के बाद भी प्रशासन की ओर से सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री नहीं किया गया है। लिहाजा, चार पहिया वाहन संचालकों से भरपूर टैक्स वसूला जाएगा।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा में तबुंओं का शहर लगातार बस रहा है। 29 अक्तूबर को झंडी पूजन के साथ मेला विधिवत तरीके से शुरू हो जाएगा। हालांकि मेला जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। सो दुकानदारों के साथ ही क्षेत्र के लोग मेला पहुंचने लगे हैं। मगर अब तक सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री नहीं किया गया है। यहां बता देें कि पिछले दिनों भाजपा के विधायक महेश चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार शाक्य, राजीव कुमार सिंह बब्बू, आरके शर्मा आदि ने जिलाधिकारी को पत्र देकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुतिया पुलिया पर लगने वाले टोल टैक्स को माफ करने की मांग की थी। शुक्रवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि आज तक सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री नहीं किया गया है। इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। लिहाजा, चार पहिया वाहनों से मेला आने वाले श्रद्धालुओं को सुतिया पुलिया पर टोल टैक्स अदा करना होगा। यदि कोई आदेश जारी हो जाता है तब टैक्स नहीं लिया जाएगा।
एएमए ने बताया कि बस, ट्रक, मेटाडोर से आने जाने का टोल टैक्स 450 रुपये, मिनी बस का 400 रुपये, टैक्सी, टेंपो, कार का 200 रुपये, ट्रैक्टर-ट्रॉली का 150 रुपये, बिना ट्रॉली के ट्रैक्टर से 100 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि स्काउट-गाइड, समाजसेवी संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और जिला पंचायत के सदस्यों की गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा।
---
...फिर साबित हुआ नहीं सुन रहे हैं अधिकारी विधायकों की
बदायूं। सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री करने के लिए भाजपा विधायकों ने तत्कालीन डीएम अनिता श्रीवास्तव को पत्र दिया था। मगर अब तक सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री नहीं किया गया है। इससे यह फिर साबित हो गया है कि अधिकारी मनमाने तरीके से ही काम को अंजाम दे रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व के कुछ वर्षों से सुतिया पुलिया को टोल टैक्स फ्री किया जाता रहा है।
0000000000
0000000000
ककोड़ा मेले में ‘सुतिया’ टैक्स फ्री करने की मांग ने पकड़ा जोर
भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी। मेला ककोड़ा के दौरान सुतिया पुलिया को टैक्स फ्री कराने के लिए भारतीय किसान संघ ने डीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ‘सुतिया’ पर पिछले सालों में भी टैक्स नहीं लगता था लेकिन इस बार उसे टैक्स फ्री कराके श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाई जाए। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु प्रताप सिंह और श्याम यादव शुक्रवार को डीएम से मिले। उन्होंने मेला ककोड़ा के प्रति इलाके के लोगों की आस्था का जिक्र करते हुए सुतिया पुलिया को टैक्स फ्री कराने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सुतिया पर टैक्स वसूल किए जाने पर किसानों की जेब भी हल्की होगी। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी पिछले सालों में कदम उठाकर जिला पंचायत प्रशासन के जरिए सुतिया पर टैक्स वसूली से रोक लगवा दी थी।
बता दें कि इससे पहले समग्र गंगा बदायूं के जिला संयोजक अशोक कुमार तोमर की अगुवाई में कमेटी के पदाधिकारियों ने बिल्सी के विधायक आरके शर्मा और शेखूपुर के धर्मेंद्र शाक्य से भेंट कर ज्ञापन दिया था। अशोक का कहना है कि विधायकों ने उन्हें सुतिया को टैक्स फ्री रखने का भरोसा दिलाया है। मेला ककोड़ा तक पहुंचने के लिए सुतिया के रास्ते ही पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें