फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 25 लाख रुपये के 120 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे

विज्ञापन
पुलिस कार्यालय परिसर में मोबाइल पाकर खड़े लोग। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 25 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने स्वामियों को उनके फोन लौटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों व पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों के आधार पर की। लगातार तकनीकी निगरानी और प्रयासों के बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद कर लिए गए। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। पुलिस के अनुसार, सर्विलांस सेल ने 80 मोबाइल, सिविल लाइन थाना ने 20, वजीरगंज ने 6, बिसौली व उझानी ने 4-4, दातागंज ने तीन तथा बिनावर, इस्लामनगर और कुंवरगांव थाना पुलिस ने एक-एक मोबाइल बरामद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें