फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पंप पर तैनात मैनेजर के सीने में लगी गोली

विज्ञापन
गोली लगने की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में राेते -बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के पेट्रोल पंप के मैनेजर संभल के थाना जुनावई के गांव दुबारी कलां के रहने वाले राजीव शर्मा (40) पुत्र रामनिवास शर्मा को संदिग्ध हालात में गोली लगी है। वह मेरठ हाईवे पर ढाबे के सामने खेत में घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल की जेब से कारतूस बरामद होने के बाद मामला पेचीदा हो गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई गई है। पिता रामनिवास शर्मा ने बताया कि दहगवां निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सदर विधायक महेशचंद्र गुप्ता के छोटे भाई सुभाष चंद्र गुप्ता का बदायूं मेरठ हाईवे पर अली पेट्रोलियम के नाम से पंप है। जहां राजीव शर्मा मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे लोगों ने उन्हें पंप से पहले थोड़ी दूर ढाबे के सामने खेत में घायल अवस्था में पड़े देखा तो सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां गंभीर हालत में उनको भर्ती कराया है। पंप स्वामी सुभाष गुप्ता को सूचना मिली तो वह भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार शाम राजीव का करीब आठ बजे गांव लौटते समय बस में गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव पूठरी निवासी एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। मंगलवार को घटना के समय तक वह पंप पर नहीं आए थे। इस संबंध में अभी पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जेब से एक कारतूस मिला है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो घायल के पास तमंचा पड़ा हुआ था।

बेटे कृष्णा ने बताया कि पिता सुबह पेट्रोल पंप पर जाने के लिए निकले थे। गोली लगने की सूचना पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। दो दिन पहले किसी शराबी से विवाद हो गया था। इसके अलावा उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पिता के सीने में गोली लगकर पार हो गई है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें