फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 791.60 लाख से 12 सड़कें होंगी चकाचक

Mon, 15 Sep 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। जिले के ग्रामीण इलाकों में अब लोगों को टूटी-फूटी सड़कों और गड्ढों से होकर गुजरना नहीं पड़ेगा। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम्य प्रमुखीकरण योजना के तहत जिले की प्रमुख सड़कों की मरम्मत के लिए बजट जारी किया है। इसके तहत जिले में कुल 12 मार्गों की मरम्मत के लिए 7.91 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने अधिक बजट 1.16 करोड़ उझानी से संकरी जंगल मार्ग की मरम्मत के लिए स्वीकृत किया है। रौली से गढ़ी तक की सड़क के लिए 1.14 करोड़ और बनगवां से वाराचिर्रा-इस्माइलपुर मार्ग तक की मरम्मत पर 97.63 लाख खर्च किए जाएंगे। इन मार्गों की हालत लंबे समय से खराब थी। इससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसमें दातागंज क्षेत्र की कई सड़कें भी शामिल हैं। इनमें नई सड़क हथनी भूड़ मार्ग से मैरी बजर मैरी तक 67.50 लाख, सराय से कोल्हाई तक 62.34 लाख और सलेमपुर से अटसेना तक 34.90 लाख से सड़क सही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र में बन्नी ढकपुरा से खितौरा 52.01 लाख और भवानीपुर से खंडुआ तक 43.53 लाख रुपये से काम होगा। बदायूं मंडी में कुनार से बरातेगदार चौराहे तक 35.21 लाख रुपये, समसपुर रोड से खसपुरा बाबा गौटिया तक 57.01 लाख और दातागंज मार्ग से सिताबनगर तक 88.62 लाख रुपये से सही होगा। इन सड़कों को बनवाने के लिए एमएलसी वागीश पाठक ने पत्राचार किया था। शासन स्तर से इसको लेकर धनराशि जारी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें