बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चार विवाहिताओं को दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने सिविल लाइंस, बिल्सी व सहसवान कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।