बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कम अंक पाने वाले जिले के 1160 विद्यार्थी अब कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा शहर के तीन परीक्षा केंद्रों में 26 जुलाई को दो पाली में कराई जाएगी।
प्रथम पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। हाईस्कूल के 774 और इंटरमीडिएट के 386 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इन छात्र-छात्राओं ने मिले अंकों पर असंतोष जताया था तो अब सुधार का मौका किया दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि शहर के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 386, राजकीय इंटर कॉलेज में 350, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 424 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी कराने के लिए शिक्षा विभाग के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। तीनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे, ताकि परीक्षा के दौरान अगर कोई गड़बड़ी न हो सके।