बदायूं। जिले के सात ब्लाकों में रिक्त चल रहे सात क्षेत्र पंचायत, तीन प्रधान और 21 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव 20 अगस्त को होगा। इसके लिए आठ अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी तैयारी निर्वाचन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है।
जिले के अंनबयापुर, बिसौली, म्याऊ, दहगवां, सालारपुर, सहसवान और उझानी ब्लॉक में सात क्षेत्र पंचायत के अलावा तीन ग्राम प्रधान और 21 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे थे। इन पदों को भरने के लिए 20 अगस्त को चुनाव होना है। इसकी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। आठ अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। जिनकी जांच नौ अगस्त को होगी। दस अगस्त को तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं, उसके बाद प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 अगस्त को मतदान और बीस अगस्त को मतगणना होगी। जिसकी तैयारी निर्वाचन विभाग द्वारा पूर्ण कर ली गई है।