फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल और आंबेडकर इलेवन को मिली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दो दिवसीय कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को आगाज हो गया। पहले दिन बदायूं की पंडित दीनदयाल उपाध्याय टीम ने एपीजे अब्दुल कलाम टीम को तथा वजीरगंज की डॉ. भीमराव आंबेडकर टीम ने शहीद भगत सिंह इलेवन को शिकस्त दी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर प्रतियोगिता की शुरुआत भाजयुमो के बृज प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री सोनू वाल्मीकि ने की। उन्होंने उद्घाटन मैच की दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेटर शेखूपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्लब बदायूं के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बदायूं की टीम ने 135 रन बनाए। बदायूं ने आठ रन से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में वजीरगंज की डॉ. भीमराव आंबेडकर टीम को छह विकेट से जीत मिली। शहीद भगत सिंह सहसवान की टीम 60 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता के लिए नियुक्त बृज क्षेत्र के संयोजक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक मैच 10 ओवर का खेला गया। रविवार को भी क्रिकेट के मुकाबले होंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, पार्टी नेता प्रभात राजपूत, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार, युवा मोर्चा के नगर अयक्ष रवि प्रताप सिंह, अंकुर वार्ष्णेय, संजीव गुप्ता, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें