फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कनेक्शन लेकर 1.10 लाख उपभोक्ता भूल गए बिजली बिल जमा करना

विज्ञापन
ओटीएस में बिल जमा करते उपभोक्ता। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में 4.86 लाख उपभोक्ता हैं, जिसमें से 1.10 लाख नेवर पेड उपभोक्ता हैं। इन्होंने कनेक्शन लेने के बाद आज तक बिजली का बिल जमा ही नहीं किया है। इन पर करीब 245 करोड़ मूलधन और इतना ही ब्याज, कुल 490 करोड़ बकाया है। ढाई माह में करीब 35 हजार उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत 58 करोड़ का लाभ ले लिया। बचे हुए उपभोक्ता अब भी इस योजना का लाभ लेने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

दो माह पूर्व बिजली बिल राहत योजना शुरू हुई थी। इसमें प्रथम चरण में मूलधन में 25 फीसदी माफ करने के साथ पूरे ब्याज में छूट दी गई थी। दूसरे चरण में 20 फीसदी मूलधन माफ करने के साथ पूरे ब्याज में छूट दी गई थी। अब तीसरे चरण में 15 फीसदी मूलधन माफी के साथ पूरे ब्याज में छूट दी जा रही है।
तीसरा व अंतिम चरण 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके बाद योजना बंद होगी या कुछ और दिन की मोहलत मिलेगी, इस पर शासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा। बीते दो चरण और मौजूदा समय के तीसरे चरण में चल रही योजना की प्रगति पर नजर डालें तो नेवर पेड के 35 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक अपना समाधान कराया है। इसमें विद्युत निगम को 67 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं उपभोक्ताओं ने 58 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


2500 उपभोक्ताओं की जारी की गई है आरसी
अब भी करीब 75 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया निकल रहा है। उपभोक्ताओं के कनेक्शन तो पूर्व में ही काटे जा चुके हैं। इसके साथ ही विद्युत निगम की ओर से 2500 उपभोक्ताओं की आरसी जारी कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि 1 लाख से ऊपर के बिजली बिल के बकाएदारों की आरसी जारी कर दी गई है। अब इनसे राजस्व विभाग की ओर से वसूली की जाएगी। इसके साथ ही अन्य उपभोक्ता चिह्नित किए जा रहे हैं, जिसके बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

75 हजार उपभोक्ता ले चुके हैं बिजली बिल का लाभ
बिजली बिल राहत योजना का अब तक 75 हजार से अधिक उपभोक्ता करीब 147 करोड़ का लाभ ले चुके हैं। यह आखिरी चरण चल रहा है, इसके बाद उपभोक्ताओं को अगले वर्ष ही छूट का लाभ मिल पाएगा। वहीं विद्युत निगम को इन उपभोक्ताओं से 192 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है।

लंबे समय से बिल न जमा करने वाले 8 क्षेत्र किए गए चिह्नित
जनपद में बकाया बिल के उपभोक्ताओं पर निगम शिकंजा कसने जा रहा है। इसके तहत नेवर पेड वाले इलाके चिह्नित किए जा रहे हैं। इसमें शहर के जामा मस्जिद, कबूलपुरा, अनाज मंडी एरिया को शामिल को किया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिल्सी, बिसौली, उझानी, इस्लामनगर, सहसवान नगरों को शामिल किया गया है। इन इलाकों में नेवर पेड और लंबे समय से उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं।

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ओटीएस योजना चलाई जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। शिविर लगाकर बिल जमा किए जा रहे है। नेवर पेड उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही इन इलाकों में बिजली बिल की वसूली के लिए पुलिस की मदद से अभियान चलाया जाएगा। - चंद्रशेखर कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें