फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवार होने के बाद भी नहीं मिला अय्यूब को आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 39, 40, 41
विज्ञापन


गरीब होने के बाद भी नहीं
मिला अयूब को आवास
मजदूरी करके पाल रहा था परिवार को, हादसे के बाद से खुले में आ गया परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज (बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव गनगोला में मकान ढहने से हुई महिला की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। माली हालत खराब होने के बाद भी इस परिवार को आवास नहीं मिला। अयूब मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। पत्नी की मौत हो जाने और दो बच्चों की हालत नाजुक होने से वह होश हवास खो बैठा है।
उल्लेखनीय है कि गनगोला में शुक्रवार को देर रात अयूब का कच्चा मकान गिरा। उसके मलबे में दबकर पत्नी आसमा की आज सुबह इलाज के दौरान बरेली जिला अस्पताल में मौत हुई, जबकि उसके बेटे कय्यूम और बेटी अलमता ककी हालत गंभीर है। अयूब के परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है। मात्र दो बीघा जमीन है। तीन भाई हैं जिनमें अयूब और हारुन पुताई का काम करते हैं,जबकि महमूद मदरसे में पढ़ाता है। अयूब के पास इतने पैसे नहीं थे जो पक्की छत बनवा सकता। खास बात तो यह है कि गरीबों को आवास दिलाने को सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं मगर अयूब को उस योजना का लाभ आज तक नहीं मिला। लोग कहते हैं कि यदि उसे आवास मिल जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अयूब का नाम आवास वाली पुरानी सूची में नहीं था। नया सर्वे हुआ है। उसमें उसका नाम शामिल है। जैसे ही अनुमति मिलेगी वैसे ही उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। फिलहाल बरसात से बचाने को उसके लिए व्यवस्था की जा रही है।
- अलका गौतम, प्रधान गनगोला
.........
नायब तहसीलदार सोहनपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। पीड़ित परिवार को जो भी दैवीय आपदा के तहत लाभ मिल सकता है दिलाया जाएगा।
-दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें