फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः 10,800 शिक्षकों की भर्ती के लिए मेरिट आज

Fri, 14 Jun 2013 10:38 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारियों को 10,800 पदों पर सहायक अध्यापक रखने के लिए मेरिट शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसे विभाग की वेबसाइट http://www.upbasiceduparishad.gov.in पर देखा जा सकेगा। जिलेवार इसका विज्ञापन शनिवार को प्रकाशित कराया जाएगा। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने आदेश जारी कर दिया है।

बेसिक शिक्षा परिषद ने टीईटी पास बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी और दो वर्षीय उर्दू प्रवीणताधारियों से सहायक अध्यापक पद पर भर्ती करने के लिए 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि 21 जून को उसी जिले में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। इसमें पात्र पाए जाने वालों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जमा करा लिया जाएगा।

रिक्त पदों के लिए 28 जून को काउंसलिंग की जाएगी। चयनितों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने और अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें