फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के भाइयों की दंबगई, थाने में मारपीट

Tue, 29 Oct 2013 01:26 PM IST
अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर में सपा विधायक के भाइयों ने सरआम दबंगई दिखाते हुए एक युवक को दिनदहाड़े कोतवाली के अंदर ले जाकर पीटा और पुलिस बस देखती रह गई।
विज्ञापन


रंजिश के चलते उतरौला विधायक के भाइयों ने एक युवक को सोमवार को पहले तो कोतवाली के सामने जमकर पीटा और फिर उसे कोतवाली के अंदर ले जाकर भी मारते रहे।

इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मीडिया के पहुंचने पर पुलिस हरकत में आई तो आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी व दो लोगों को पकड़ लिया। गाड़ी पर सपा का झंडा भी लगा है।

सादुल्लाहनगर निवासी ज्ञानचंद्र सोनी (45) ने बताया कि वह सोमवार को दीवानी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आया था। कचहरी से ही पीछा कर रहे उतरौला सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के चार भाइयों व समर्थकों ने दोपहर बाद करीब दो बजे उसे नगर कोतवाली के निकट सड़क पर रोक लिया और पीटने लगे।
विज्ञापन


आठ लोगों के खिलाफ शिकायत
बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में आरोपी भागे वो विधायक के किसी खास व्यक्ति की है। ज्ञानचंद्र ने नगर कोतवाली में विधायक के भाई आबिद अनवर हाशमी, मारूफ अनवर हाशमी, निजाम अनवर हाशमी व फरीद अनवर हाशमी सहित आठ लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।

बलरामपुर एसपी वीडी शुक्ल ने कहा कि ज्ञानचंद सोनी की तहरीर को कोतवाली नगर की जीडी में आमद दर्ज कर ली गई है। तहरीर की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आरोपियों के भाई उतरौला से सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि ज्ञानचंद्र बलरामपुर में सोमवार को सड़क पर खड़े होकर मेरे भाइयों को गाली दे रहा था। ज्ञानचंद्र रेहरा बाजार तथा सादुल्लाहनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर व वांछित अपराधी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाइयों ने ज्ञानचंद्र को नगर कोतवाली ले जाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उसको किसी ने भी मारापीटा नहीं है। ज्ञानचंद्र की ओर से लगाए जा रहे आरोपी झूठे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें