फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने राखी के पवित्र रिश्ते की भी नहीं रखी लाज

Tue, 13 Aug 2013 01:38 AM IST
मोदीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में संतपुरा कालोनी की प्रवीण जिस भाई के हाथ पर सालों से राखी बांधती आ रही थीं, उसी भाई ने राखी के पवित्र रिश्ते की भी लाज नहीं रखी।
विज्ञापन


रविवार देर रात बहन से एक प्लाट को लेकर हुए विवाद में दो बहनों का इकलौता भाई कंस बन बैठा और भांजे की हत्या कर दी।

आरोपी जानी ने बहन और जीजा पर भी चाकू से हमला किया था, पर वे दोनों बच गए। सोमवार शाम समाचार लिखे जाने तक आरोपी जानी फरार था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि प्रवीण कौर की मां का सुदेश खन्ना का सारा रोड विवेक इंटर कालेज के पीछे साईं धाम में 100 गज का प्लाट है। उनकी मौत के बाद प्लाट के तीन वारिस रह गए हैं।
विज्ञापन


इनमें आरोपी जितेंद्र उर्फ जॉनी, बेटी प्रवीण पत्नी देवेंद्र सिंह और दूसरी बेटी सीमा पत्नी जस्सा निवासी अंबाला हैं। जॉनी लगातार प्लाट अपने नाम कराने के मकसद से दोनों बहनों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहा था।

प्रवीण हस्ताक्षर करने के लिए तैयार थी। पर सीमा राजी नहीं थी। रविवार रात भी जॉनी और प्रवीण के बीच फोन पर प्लाट को लेकर विवाद हुआ था।

प्रवीण ने उसे समझाने की कोशिश की थी। लेकिन, जॉनी समझने को तैयार नहीं था। वह हाथ में चाकू लेकर प्रवीण के घर पहुंचा जीजा देवेंद्र, बहन प्रवीण कौर और भांजे जस देव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में बहन-जीजा तो बच गए पर भांजे जस देव की जान चली गई। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जस देव का शव संत पुरा कालोनी में पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें