फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में लंदन की डॉक्टर से रेप की कोशिश

Tue, 19 Mar 2013 09:19 PM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ईदगाह स्थित आगरा महल में ठहरी एक ब्रिटिश डाक्टर ने अपनी इज्जत बचाने के लिए मंगलवार तड़के दूसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। इस कारण उसके पैर में चोट आई है। महिला ने वहां के मैनेजर पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पर्यटन थाने में रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। देर शाम आईजी जोन और एसएसपी होटल पहुंचे, और उन्होंने होटल को सील करने का आदेश दे दिया।

लंदन निवासी 31 वर्षीय डॉक्टर भ्रमण के लिए 27 फरवरी को भारत आई थी। 17 मार्च को वह उदयपुर से आगरा आई और ईदगाह स्थित आगरा महल होटल में दूसरी मंजिल के कमरा संख्या 206 में रुकीं। डॉक्टर को 19 मार्च सुबह पांच बजे जयपुर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए उन्होंने होटल मैनेजर से चार बजे जगाने को कहा था।
विज्ञापन


डॉक्टर का आरोप है कि सुबह 3.45 बजे होटल का मैनेजर सचिन चौहान पुत्र गिरिराज सिंह उनके कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा। उन्होंने कमरा खोला तो उसने हैंड मसाज कराने की पूछी। डॉक्टर का कहना था कि उसके मना करने के बाद भी वह गया नहीं। जिद पर अड़ गया कि मसाज करा लें।

डॉक्टर का आरोप है कि उसके बाद मैनेजर ने उसे धक्का दिया और कमरा बंद कर लिया। इस पर उसने दरवाजे पर पैर मारना शुरू कर दिया। 4.30 बजे आरोपी ने गार्ड कालू को बुला लिया। उसने जब दूसरी चाभी से कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह दहशत में आ गई।

वह पहले चीखकर मदद मांगी। जब कोई सहायता मिलते नहीं दिखी तो वह कमरे की बालकनी में गईं और वहां से नीचे कूद गईं। इसके बाद ऑटो पर सवार होकर थाने गई और मामला दर्ज कराया। आरोपी यूपी के बागपत जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें