फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: दबिश से पड़ा हार्टअटैक, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Sun, 05 Jan 2014 08:19 AM IST
अमर उजाला, जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कवाल गांव के जंगल में शनिवार शाम एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने मौत हार्टअटैक से होना बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल निवासी शहजाद (28) पुत्र सलामत शनिवार शाम गांव के जंगल में गया था। इसी दौरान वहां जुआ खेल रहे लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश दी, जिससे घबराकर शहजाद वहां से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक खेत से उसकी लाश बरामद हो गई। शहजाद की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

इसी बीच दबिश के दौरान पुलिस की पिटाई से मौत होने की अफवाह फैल गई, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले।

पूछताछ में शहजाद के भाई महताब ने मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताते हुए बताया कि उसे पहले भी एक बार हार्टअटैक हो चुका था।

बाद में परिजनों ने पुलिस को इस बाबत लिखित में देते हुए किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया।

इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसे रात में ही सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि शहजाद के परिजनों ने उसकी मौत हार्टअटैक से होना बताते हुए लिखित में दे दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें