बदायूं में रेलवे ट्रैक के पास 2 छात्रों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नगर के आसपास के इलाके में सनसनी पसर गई है। कहा जा रहा है कि इन छात्रों की हत्य कहीं और करने के बाद शवों को रेल की पटरियों के पास फेंका गया है।
जानकारी के अनुसार मामला सिविल लाइन क्षेत्र के दाता गंज रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वह फौरन उस जगह पहुंची। मामले की तमाम तरह के कोणों से जांच की जा ही है। अभी जांच टीम किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है इसलिए कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है।