फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन मोदी पर लखनऊ पहुंचे महासचिव अमित शाह

Wed, 12 Jun 2013 12:56 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह ने यूपी में बतौर चुनाव प्रभारी भाजपा की कमान संभाल ली। वे लखनऊ पहुंच गए हैं और पार्टी के विधायकों, नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, '2014 में केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी और इसमें यूपी की अहम भूमिका होगी।' शाह लखनऊ में दो दिनों तक रहेंगे।

मिशन-2014 की कमान मोदी को सौंपे जाने पर लालकृष्ण आडवाणी के तीखे तेवरों के बाद शाह के पहले दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

अमित शाह को मोदी का नजदीकी और भरोसेमंद माना जाता है। उन्हें यूपी का प्रभारी बनाने के पीछे मंशा भी यही है कि देश के सबसे बड़े राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए जमीन को उर्वरा कैसे बनाया जाए।
विज्ञापन


चुनावी संभावनाओं का होगा आकलन

बैठक में मोदी-आडवाणी विवाद के साये में वह दो दिन तक सभी प्रमुख नेताओं, खेमों और गुटों से मिलकर संगठन और चुनावी संभावनाओं की थाह लेंगे। इस दौरे में ही वह पार्टी की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे।

उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही प्रदेश भर में मोदी के दौरे लगाए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि वह यूपी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके गोवा में प्रदेश प्रभारी को सौंप चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें