फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सीटों पर BJP बदलने वाली है उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल में टिकट वितरण से उपजे अंतर्कलह से उबर नहीं पा रही। ऐसे में पार्टी आला कमान कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदलने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इनमें जौनपुर, चंदौली, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया समेत कुछ और सीटों पर बदलाव तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


काशी में मोदी के चुनाव अभियान के तौर-तरीके स्थानीय पदाधिकारियों को सिखाने गुजरात से आई नमो के करीबियों की टीम के एक सदस्य ने भी इस बदलाव के संकेत दिए हैं।

वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ाने के पीछे पार्टी का मुख्य मकसद यही था कि पूर्वांचल की 20 से अधिक सीटों पर पार्टी का आधार मजबूत हो और ये सीटें भाजपा की झोली में जाएं। लेकिन जब पूर्वांचल की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए तो पार्टी का अंतर्विरोध खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

अमित शाह जुटे हवा को पता करने में

कहीं जनाधार को लेकर असंतोष उपजा तो कहीं स्थानीय-बाहरी के मसले ने इस विरोध की चिंगारी को हवा दी। मोदी के करीबी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने इस असंतोष को देखते हुए प्रदेश की सभी सीटों की वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए गोपनीय ढंग से रिपोर्ट तैयार कराई।

इसमें भी यही बात सामने आई कि अगर उम्मीदवार न बदले गए तो प्रदेश की 80 में से 50 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा महज 25 से 30 सीटों तक ही सिमट कर रह जाएगी। ऐसे में मोदी लहर भी काम न आएगी।

भाजपा के मिशन 272 पर ग्रहण लगने की आशंका प्रबल होती देख पार्टी के आला नेता इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। जल्द ही पूर्वांचल की कुछ सीटों पर नए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें