यूपी में फतेह करने के लिए भाजपा ने अहम योजना बनाई है। भाजपा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सहारे पक्ष में माहौल बनाएगी। यूपी में रुठे कार्यकर्ताओं और नेताओं को मनाने की भी मुहिम शुरू होगी। शाह हफ्ते में दो दिन यूपी में रह कर चुनावी रणनीति की समीक्षा करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रीकृष्ण नगरी में चिंतन, इसके बाद दिल्ली में चले बैठकों के दौर के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी की योजना नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिसंबर के पहले पखवारे तक मना कर सक्रिय करने और विधानसभा वार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के सहारे पक्ष में माहौल बनाने की है।
विज्ञापन
रणनीति में चूक की गुंजाइश दूर करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह इस महीने के अंत से हर हफ्ते उत्तर प्रदेश में रहकर चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की योजना की समीक्षा करेंगे।
Trending Videos
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मथुरा चिंतन बैठक में कई स्तर खासतौर पर कार्यकर्ताओं में आई निराशा और नाराजगी समेत कई चुनौतियों का खाका तैयार किया गया था। बाद में बैठक से निकले निष्कर्ष पर पहले गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद बुधवार देर रात पीएम आवास पर मैराथन बैठक हुई।
इस बैठक में मथुरा चिंतन बैठक से मिले फीडबैक के आधार पर बूथ स्तर पर प्रबंधन ठीक करने, नाराज कार्यकर्ताओं-नेताओं को मनाने, विधानसभा वार जातीय समीकरण को साधने की रूपरेखा तैयार हुई।
कई स्तर पर तैयार हुई होगी
मंडल वार नाराज नेताओं, कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें मनाने की मुहिम शुरू करने, विधानसभा वार जातीय समीकरण की दृष्टि से प्रभावशाली नेताओं-कार्यकर्ताओं, समाज में प्रभाव रखने वाले लोगों, विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं की सूची तैयार कर उनसे संपर्क साधने की रणनीति बनाई गई है। खासतौर पर हर विधानसभा में सौ महिलाओं को सक्रिय करने, हर बूथ पर पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की भी बात है।
हर बूथ पर बाइकर्स, 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर... 15 दिसंबर को मैदान में उतरेंगे
पार्टी ने हर विधानसभा में 50 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की सूची बनाने का फैसला किया है, जिन्हें पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए 15 दिसंबर के बाद मैदान में उतारा जाएगा। इसके अलावा पार्टी की योजना हर बूथ पर मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करने वाले 11 कार्यकर्ताओं की टीम बनाने की है, जो एक पखवारे में पांच दिन मोटर साइकिल यात्रा निकालेंगे।