फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर 18 से 19 साल की महिलाओं के वोटों की संख्या जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर 18 से 19 साल की महिलाओं के वोटों की संख्या जीरो
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बीएलओ की बैठक में कहा कि विधानसभाओं में अधिकांश बीएलओ को प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अधिकांश बूथों पर नवंबर 2020 से लेकर अब तक 18 से 19 साल की आयु की महिलाओं का एक भी वोट नहीं बनाया गया है। एक सप्ताह में बीएलओ को अपने अपने वूथों पर निर्धारित आयु की महिलाओं के वोट बनाने हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नहटौर विधान सभा क्षेत्र के वूथों की है। लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर 17 नवंबर 2020 से निरंतर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। पर अधिकांश बीएलओ और उनके सुपरवाइजरों का कार्य संतोषजनक नहीं है। 18 से लेकर 19 साल तक की आयु की महिलाओं के वोट बढ़ने चाहिए थे। पर एक भी वोट इस अवधि में नहीं बढ़ा है। तीस साल की आयु की महिलाओं का वोटों में परिवर्द्धन नहीं हुआ है। ऐसे बीएलओ को एसडीएम ने फटकार लगाई। निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में अपने अपने बूथों पर बेहतर प्रदर्शन कर रिपोर्ट से अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद अधिकारियों की ओर से बूूथों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संपर्क साधा जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि उनके गांव में उनके बूथ का बीएलओ, सुपरवाइजर वोट बनाने को उनके द्वार पर आया या नहीं। ग्रामीणों ने मना कर दिया तो संबंधित बीएलओ को बगैर सफाई का मौका दिए उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो सुनील कुमार शर्मा, तहसीलदार आरसी चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें