बिजनौर। बुधवार की सुबह शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगीना-बिजनौर मार्ग पर छोइया पुल के पास जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान मृतक की जेब में रखे आधार कार्ड से हुई।
मुजफ्फरनगर थाना शाहपुर के गांव घनायान निवासी मोनू (25) पुत्र बृजेश काफी दिनों से बिजनौर में रहकर फेरी का काम करता था। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद ही मृतक के बारे में जानकारी मिलेगी। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो चुका। परिजनों को मौत की सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।