फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परीक्षा से वंचित छात्र डीएम से मिले

Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर। एएचएम कॉलेज ताजपुर के प्रबंध तंत्र पर परीक्षा से वंचित हुए पांच छात्रों ने डीएम से मिलकर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डी-फार्मा द्वितीय वर्ष के अमन कुमार, राजीव कुमार, विमल कुमार, रितिक कुमार, मोहित कुमार मंगलवार को डीएम से मिले जिसमें उन्होंने कॉलेज की फीस जमा होने के बाद काॅलेज के प्रबंध द्वारा उनका द्वितीय वर्ष का परीक्षा फार्म ऑनलाइन न कराने की बात कहते हुए अपने साथ द्वेषपूर्ण व्यवहार की वजह से परीक्षा से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रबंधक की जांच कराए जाने की मांग की है।
परीक्षा में न बैठ पाने से पांचों छात्रों का भविष्य अंधकार में डूब गया है। उधर काॅलेज के चेयरमैन हाफिज उस्मान अंसारी ने बताया कि इन छात्रों ने द्वितीय वर्ष की फीस जमा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें