फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश को अपनाएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश को अपनाएं युवा
विज्ञापन

धामपुर। विवेकानंद जाग्रति वेलफेयर सोसाइटी ने गत वर्षों की भांति रविवार को भी स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को युवा दिवस के रुप में मनाया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को संदेश दिया। उधर स्वामी देव डिग्री कालेज में भी छात्र छात्राओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने उनके आदर्शों पर चल कर समाज सेवा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजली कर किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन शामलाताल उत्तराखंड से आये साधु डॉ. दया पुर्धानंद ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि युवा ही आने वाले समय में देश का भविष्य है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश को अपनाने का संकल्प दिलाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाटक, गीत, कहानियों के माध्यम से विवेकानंद के जीवन चरित्र को दिखाया गया। मेघा, शिवानी,अंशिका पुरी, सृष्टि, लक्ष्मी, गगन, भूमिका, निशान आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया। इस मौके पर उत्तम शर्मा, अर्पित गोयल, संजीव शर्मा, गार्गी टंडन, गोरी टंडन, रजनीश, रवि आदि रहे। उधर स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज नवादा चौहान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कामेश्वर प्रसाद स्वामी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अनिल कुमार राजपूत, मुदित कुमार, रोहित, पंकज, डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें