फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने गन्ने की फसल उजाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव मीरापुर में हाथियों ने गन्ने के कई बीघा फसल उजाड़ दी। शाम होते ही आबाजी क्षेत्रों में हाथियों की आमद से लोग भयभीत हैं। परेशान किसानों ने वन विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान राजेश सिंह, वसीम, जितेंद्र सिंह गोसाई, विक्रम सिंह गोसाई, आनंद सिंह नेगी, गजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि शनिवार रात हाथी निकटवर्ती कालागढ़ कार्बेट रिजर्व के जंगलों से निकलकर गांव मीरापुर साउथ की तरफ खेतों में जाते देखा गया। किसान हरपाल सिंह के खेत में जाकर उत्पात मचाया। खेत में खड़ी गन्ने की कई बीघा फसल को हाथी ने रौंद दिया, जिससे किसान को भारी हानि हुई। किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों में हर दूसरे-तीसरे दिन के अंतराल पर शाम को हाथी खेतों में आ रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। हाथी से फसल के अतिरिक्त किसी ग्रामीण को भी हानि पहुंचाए जाने की संभावना है। जिससे किसानों में भय व्याप्त है। हाथियों से आजिज किसानों का क्षेत्र में खेती करना मुहाल हो रहा है। क्षेत्र के दर्जनों किसान हाथियों के आतंक से परेशान हैं। कोई भी गन्ने का खेत हाथी बर्बाद करने से नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं वन विभाग की ओर से उन्हें कभी कोई राहत नहीं मिलती। किसानों ने उच्च अधिकारियों से कार्बेट सीमा पर तारबंदी कर जंगली हाथी व जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
उधर, वन विभाग के डीएफओ एम सेमारन का कहना है कि रेंजर को भेजकर नुकसान का मुआयना कराया जाएगा। जानवरों को भगाने के लिए पुख्ता इंतजाम भी विभागीय स्तर से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें