फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में युवक को 10 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चांदपुर क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कल्पना पांडेय ने दोषी युवक को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 13 नवंबर 2025 को शाम करीब सात बजे उसकी बेटी घरेलू सामान लेने दुकान पर जा रही थी। गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे अपने घर बुलाकर ले गया। युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चांदपुर पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत होने के बाद कोर्ट ने आरोपी को दुष्कर्म के प्रयास का दोषी ठहराया। कोर्ट ने आरोपी को 10 वर्ष के कारावास एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें