फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे : पहले चरण में एकल खातेदारों की जमीन के होंगे बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पहले चरण में एकल खातेदारों की जमीन के बैनामे कराए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को बिजनौर तहसील में यूपीडा और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें जमीन खरीद के दौरान आ रही परेशानियों और बैनामे की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में यूपीडा की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को जमीन के बैनामे का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए ताकि, किसानों की जमीन खरीदने की कार्रवाई में तेजी लाई जा सके। तहसीलदार आशीष सक्सेना ने बताया कि बैठक में पहले चरण में एकल खातेदारों को बुलाकर उनकी जमीन के बैनामे कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए ट्रेजरी से चालान मंगाए जाएंगे। साथ ही संबंधित किसानों से जमीन देने के लिए सहमति पत्र भी लिए जाएंगे। इससे बैनामे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में आसानी होगी। बैठक में यूपीडा के निदेशक राकेश कुमार गुप्ता, एडीएम न्यायिक शरदपाल, एसडीएम स्मृति मिश्रा, तहसीलदार आशीष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एचडीएफसी बैंक से किसानों के खाते में मुआवजा भेजने की तैयारी
जमीन के मुआवजे की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए एचडीएफसी बैंक को नामित किया गया है। बैनामे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसानों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जाएगी। प्रशासन और यूपीडा की टीम का प्रयास है कि जमीन खरीद की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस के लिए जमीन के बैनामों की प्रक्रिया चल रही है। यूपीडा की ओर से जो निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसके अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
....शरदपाल, एडीएम न्यायिक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें