युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
धामपुुर। मोहल्ला काहरान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया युवक की मौत मकान की छत से गिरने से हुई है।
कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि धामपुर निवासी हुुकुम सिंह कारीगर है। वह ठेकेे पर विवाह शादियों में हलवाई का काम करता है। मोहल्ला काहरान निवासी धर्मवीर सिंह 35 साल हुकुम सिंह के साथ थाने के गांव हैजरी में एक व्यक्ति के यहां पर कार्यक्रम में खाना बनाने को साथ गया था। बताया गया कि शनिवार देर शाम काम खत्म होने के बाद जब वह मकान की छत पर बैठे खा पी रहे थे तो इस दौरान धर्मवीर नशे की हालत में मकान की छत से नीचे गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया। सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। जिससे धर्मवीर सिंह की मौत हो गई। परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।