फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव झलरा में ट्रेन की चपेट में आकर शुक्रवार देर शाम एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे पूर्व विधायक शाहनवाज राणा व रुचि वीरा ने मृतक के परिवार वालों को दु:ख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी ओर से एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के ग्राम झलरा में ट्रेन की चपेट में आकर मो. दानिश (26) पुत्र बदर की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों ने कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक दानिश काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसके चलते वह नशे का आदी हो गया था। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे वह गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में बैठा हुआ था। इसी दौरान वह नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम घटना की सूचना पाकर बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। सूचना पाकर पूर्व सदर विधायक कुंवरानी रुचिवीरा भी वहां आ गई। इन्होंने घटना पर अफसोस जताते हुए मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। ग्रामीणों के मुताबिक दानिश बदर अहमद का सबसे बड़ा पुत्र था। साथ ही वह अविवाहित भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें