फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

Fri, 07 Nov 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। खादर क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा खदरी में खेत पर कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर के नीचे दबकर गुरबख्श सिंह (23) पुत्र अमरजीत सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई किए बिना मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरबख्श सिंह शुक्रवार की सुबह खेत पर ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। तभी अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। पहिए के नीचे दबकर गुरबख्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के खेत पर कार्य कर रहे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन गंभीरावस्था में घायल हुए गुरबख्श को अफजलगढ़ सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया कि गुरबख्श सिंह अविवाहित था। सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना हैं कि मृतक के परिजनों ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि घटना के संबंध में वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें