फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में युवक ने धर्म बदला, परिजनों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। एक युवक ने मुंबई में काम करने के दौरान धर्म परिवर्तन कर लिया। दीपावली की छुट्टी पर घर आए युवक ने जब मस्जिद में नमाज पढ़ी तो परिजनों को धर्म परिवर्तन का पता चला। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की। मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर आंवला निवासी राजेंद्र उपाध्याय का पुत्र शिवम उपाध्याय (19) छह माह पूर्व काम से मुंबई गया था। दीपावली के मौके पर घर लौटकर आया तो उसने शनिवार को मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी। परिजन शिवम को मस्जिद में नमाज पढ़ते देखकर दंग रह गए। शिवम ने परिजनों को बताया कि उसने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम सुलेमान रख लिया है। अब वह इस्लाम धर्म के अनुसार अपनी जिंदगी जी रहा है। शिवम के इस्लाम धर्म ग्रहण करने पर हिंदू संगठन के लोग भड़क उठे। लोगों ने युवक द्वारा धर्म परिवर्तन करने की शिकायत पुलिस से की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शिवम ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म ग्रहण किया है। अगर उस पर दबाव बनाया गया तो इस समय तो वह उनकी बात मान लेगा लेकिन फिर से इस्लाम धर्म कबूल कर लेगा। परिजनों और क्षेत्रीय लोगों के समझाने के बावजूद युवक धर्म परिवर्तन की बात पर कायम रहा। इसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक शिवम ने अपनी स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। कोई माहौल न बिगाड़ पाए इसलिए शिवम का शांतिभंग में चालान किया गया है। शिवम इस्लाम धर्म छोड़ने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें