फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी, कुछ दिन पहले ही हुआ था बरी

Mon, 09 Nov 2026 11:41 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर के पैदा गांव निवासी संसार सिंह के बेटे नितिन कुमार के पैर में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से घायल नितिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कुछ दिन पहले ही नितिन जिले के सबसे चर्चित पैदा कांड केस में अदालत से बरी हुआ था।
विज्ञापन
युवक को संदिग्ध परिस्थितयों में लगी गोली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम नितिन अपने परिवार के साथ गोवर्धन पूजा कर रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही नितिन के पैर में गोली लग गई। पुलिस का मानना है कि शस्त्र पूजन के दौरान अचानक गोली चली है और खुद के ही पैर में जा लगी। सूचना पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पैदा कांड केस में बरी हुआ था नितिन
साल 2016 में गांव पैदा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में उस वक्त संसार सिंह, उनके बेटे नितिन कुमार सहित 29 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बाद में केस में ऐश्वर्य चौधरी, अरुण कबाड़ी का नाम भी शामिल किया गया था। इस चर्चित मामले में 25 सितंबर 2026 को अदालत नितिन को बरी कर चुकी है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया
शस्त्र पूजन के दौरान गोली चली और पैर में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें