फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में वारदात: युवक के माथे पर मारी गोली, साथियों के सामने बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग; हालत गंभीर

Tue, 24 Nov 2026 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के गंज में जाटव धर्मशाला के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार हमलावरों ने अभिषेक को गोली मार दी। युवक अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था, तभी दो से तीन बाइकों पर आए चार-पांच युवकों ने फायरिंग की। माथे पर गोली लगने से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के गंज स्थित जाटव धर्मशाला के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार हमलावरों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मार दी। युवक अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था, तभी दो से तीन बाइकों पर आए चार-पांच युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे अभिषेक के माथे पर लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


25 से 30 मीटर की दूरी से की फायरिंग
घायल की पहचान गंज निवासी अभिषेक (22) पुत्र नरदेव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने तीन अन्य साथियों के साथ जाटव धर्मशाला के पास खड़ा था। इसी दौरान दो से तीन बाइकों पर सवार होकर चार-पांच युवक वहां पहुंचे। उन्होंने करीब 25 से 30 मीटर की दूरी से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली अभिषेक के माथे पर जा लगी।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा: गंगा-यमुना के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बिजनौर में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथियों ने हमलावरों को पहचाना
गोली लगने के बाद अभिषेक मौके पर ही गिर पड़ा। उसके साथ मौजूद युवकों ने हमलावरों की पहचान कर ली है। बताया गया है कि हमलावर आसपास के चार अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। हालांकि, उनके नाम और हमले के पीछे की वजह की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद अभिषेक के साथी उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बिजनौर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक बिजनौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें