मृतक का फाइल फोटो व मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद क्षेत्र में गांव मड्डियो (कोटसराय) निवासी 25 वर्षीय कार्मेंद्र सोमवार की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने नांगल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
रातभर होती रही तलाश
गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर गंगा खादर क्षेत्र में पूरी रात तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही मुठभेड़, मोती कारोबारी के घर डकैती के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
तड़के मिला शव, पास में स्कूटी
मंगलवार सुबह गंगा खादर क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने पुलिस टीम के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
शव से कुछ दूरी पर युवक की स्कूटी भी पड़ी मिली। स्कूटी के पास बीयर की खाली बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है।
परिजनों में मचा कोहराम
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।