फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथपत्र साथ किसान बैँकों से आसानी से प्राप्त कर सकते लोन: महेंद्र धनौरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
‘शपथपत्र देकर प्राप्त कर सकते हैं ऋण’
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड मुरादाबाद के डायरेक्टर महेंद्र धनौरिया ने कहा कि उनका बोर्ड पूरी तरह से किसानों की तरक्की के लिए काम कर रहा है। यदि किसी किसान पर पहले से लोन है और वह फिर से किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेना चाहता है तो इसके लिए किसान को केवल शपथ पत्र देना होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेसवार्ता में महेंद्र धनौरियों ने कहा कि ग्राम विकास बैंक की ओर से किसानों की तरक्की के लिए बहुत योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नाबार्ड ने फिर से बैंकों को लोन मंजूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में 300 करोड़ की भारी-भरकम धनराशि को किसानों को उनकी तरक्की के लिए लोन के रूप में वितरित करने का आवंटित कर दिया है। अब किसानों को 13.50 की दर से मिलने वाले लोन के ब्याज की दर को घटाकर 11.30 प्रतिशत किया है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के किसानों को केसीसी पर छह प्रतिशत की दर से लोन दिया जाएगा। छह मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संपन्न साधारण सदस्यों की वार्षिक सभा में तय हुआ है कि किसानों को लोन जमा करने के नाम पर तंग न किया जाए। उनकी चल व अचल संपत्ति को नीलाम कर परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें