होली गायन की शुरू हुईं तैयारियां
कालागढ़। होली को लेकर अभी से ही होली गायन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गांवों से टोलियां बनाई जा रही हैं।
टेसू के पेड़ों पर कलियां आने के बाद से ही होली गायन की परंपरा गढ़वाल व कुमायूं मंडलों में शुरू हो जाती हैं। होली से एक सप्ताह पूर्व से ही ग्रामीण एक से दूसरे गांव सूरज ढलते ही टोली बनाकर होली गायन शुरू कर देते हैं। होलिका दहन के साथ ही होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी परंपरा को कायम रखने के लिए गांव जामनवाला में पर्वतीय जन विकास समिति की एक बैठक में गढ़वाली समाज के लोगों ने निर्णय लिया। समिति के पदाधिकारियों ने युवकों को पर्वतीय रीति-रिवाजों से होली खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। जयपाल सिंह नेगी, सुनील धस्माना, राजे सिंह रावत, गिरीश चंद डोबरियाल, चक्रधर प्रसाद खंतवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्ण सिंह असवाल, प्रीतम रौतेला, रघुवीर सिंह बिष्ट, विनोद काला, दर्शन सिंह आदि ने होली की परंपरा का बखान किया। होली समिति में कनिष्क नेगी, उपेंद्र डोबरियाल, भूपेंद्र सिंह, बीनू सेमवाल, महावीर सिंह, बालम सिंह, विनय काला, नरेंद्र सिंह, हेमंत जोशी, श्याम काला, प्रवीण सिंह, राजीव सिंह, मनोज रावत को चुना गया।