फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

विज्ञापन
नजीबाबाद के गायत्री शक्तिपीठ पर योगाभ्यास करते योग प्रशिक्षक। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ के योग प्रशिक्षक विश्व योग दिवस की तैयारियों में जुटे हैं। 21 जून को स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में योग सिखाने के लिए योग प्रशिक्षकों की 25 टोलियां बनाई गई हैं, जो क्षेत्रवासियों को योग दिवस पर योग का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में योग प्रशिक्षकों को विभिन्न प्रकार के योग आसनों का अभ्यास कराया गया। दीपक कुमार ने कहा कि विश्व योग दिवस पर नगर के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास कराए जाएंगे। इसके लिए गायत्री शक्तिपीठ की ओर से योग प्रशिक्षकों की 25 टोलियां बनाई गई हैं, जिसमें तीन-तीन योग प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है। ये योग प्रशिक्षक नगर के लोगों को रोगों से निजात दिलाने के लिए विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराएंगे। दीपक कुमार ने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। प्रशिक्षण शिविर में कमल शर्मा, बलबीर सिंह, प्रशांत, निशांत, योगेश, देवेश, मेघा, आशु, कृष्णा, स्तुति, श्रेय, प्रखर, सजल, नीतीश, सृष्टि, राजकुमार, ओमपाल सिंह, जितेंद्र, विजय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें