फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा बड़िया में आयोजित योग शिविर का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया योग
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरु सिंह सभा बड़िया में मकर संक्रांति पर शुरू हुए योग शिविर का समापन हो गया है। 20 दिन चले शिविर में लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योगाभ्यास किया।
गुरु सिंह सभा बड़िया में योगाचार्य डॉ. मनीष जग्गी ने लोगों को शरीर को स्वस्थ रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्राणायाम और योग अभ्यास कराए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मनुष्य के शरीर में रोग प्रतिरोध क्षमता का होना जरूरी है। इसके लिए मनुष्य को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। साथ ही योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने योग शिविर में लोगों से 14 फरवरी को मतदान करने की अपील भी की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने योगाचार्य डॉ. मनीष जग्गी को सरोपा पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर सरदार डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, प्रधान गुरुदेव सिंह, जसविंदर सिंह, गुरजीत सिंह काका, जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह, तरसेम चंद, दिलबाग सिंह, गुरुचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, महक सिंह, बलविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, मनजिंदर सिंह, ज्ञानी मंजीत सिंह, देवराज सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें