मंडावली। खेत में गन्ना छील रहे मजदूरों को गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। भयभीत मजदूर वहां से भाग निकले। क्षेत्र के ग्राम जसपुर के जंगल में किसान निपेंद्र के खेतों पर गन्ना छीलने गए मजदूरों को गुलदार के दो शावक दिखाई दिए। मजदूर बिट्टू, काले, छत्रपाल, देवेंद्र, कुलदीप, रामेंद्र सूचना पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए।
भीड़ को देख गुलदार के शावक गन्ने के खेत में जा छिपे गए। ग्रामीणों का कहना है कई दिन से लगातार जंगल में गुलदारों का जोड़ा दिखाई दे रहा है। इसे लेकर किसान, मजदूर भयभीत हैं और खेतों पर जाते हुए डर रहे हैं। किसान रामेंद्र द्वारा सामाजिक वानिकी को खेत में गुलदार के शावक होने की फोन पर सूचना दी गई लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। गुलदार के शावक किसान निपेंद्र के खेत में मौजूद हैं। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।