फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में 30 मार्च तक पूरे कराएं कार्य: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में 30 मार्च तक पूरे कराएं कार्य: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में कराए जाने वाले सभी कार्य मानक के अनुरूप 30 मार्च तक हर हालत में पूरा कराएं। इस अवधि के बाद कार्य पूरा न करने वाले पंचायत सचिवों की सूची जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराएं, जिससे उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के साथ ही उनकी वेतन वृद्धि भी रोकी जा सके।
जिलाधिकारी विकास भवन के सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं ऑपरेशन कायाकल्प की बैठक में अफसरों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले कार्यों की स्वयं स्थल पर भौतिक सत्यापन एवं उसकी गुणवत्ता की जांच करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कम कार्य कराये गए हैं, उन्हें समय से पूर्ण कराएं। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एडीओ पंचायत के साथ मिलकर स्कूल के कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि जब स्कूल खोले जाएं तो छात्र-छात्राओं को स्कूल में नए माहौल के साथ साफ एवं स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ शिक्षण पद्धति में भी आकर्षक तब्दीली का आभास हो, जिससे उनकी शिक्षा ग्रहण करने में रुचि के साथ ही उनकी ग्रहण शक्ति का भी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक वीपी श्रीवास्तव, बीएसए महेश चंद्र, डीपीआरओ सतीश कुमार के अलावा एडीओ और सचिव पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें