फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिता चुनी गईं होली क्वीन

विज्ञापन
बिजनौर में लॉयनेस क्लब सिटी के कार्यक्रम में होली क्वीन चुनी गई अमिता चौहान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अमिता चुनी गईं होली क्वीन
विज्ञापन

बिजनौर। लॉयनेस क्लब बिजनौर सिटी के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमिता चौहान को होली क्वीन चुना गया। जैन धर्मशाला में लॉयनेस क्लब बिजनौर सिटी की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए। क्लब की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सूखे रंगों और पुष्पों के साथ होली खेली और सभी को आपस में मिल जुलकर होली मनाने की अपील की। इस कार्यक्रम में बिजनौर के दूसरे क्लबों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान होली क्वीन का ताज लॉयनेस अमिता चौहान को पहनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रजनी सेन, शिप्रा गर्ग, सोनिया चौधरी और संचालन डॉ. रचना पाल ने किया। लॉयनेस निवेदिता कर्णवाल ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें