फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन धन खाते वाली महिलाओं को मिले 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जन धन खाते वाली महिलाओं को मिले 500 रुपये
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसका पालन कराने के लिए गरीबों और वंचितों की आजीविका सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत महिला जन धन खाताधारकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से तीन महीने तक 500-500 रुपये जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अप्रैल कि किस्त महिलाओं के खातों में जमा कराई जा रही है। खातों से पैसा निकालने के लिए खाता संख्या के आखिरी अंक के हिसाब से तारीख निर्धारित की गई है। अग्रणी जिला प्रबंधक जोगेंद्र ग्रोवर के अनुसार जिन जन धन खाताधारक महिला के खाता संख्या में आखिरी अंक जीरो या एक है वे तीन अप्रैल, जिनके खातों में आखिरी अंक दो या तीन है वे चार अप्रैल, जिनकी खाता संख्या में आखिरी अंक चार या पांच है वे सात अप्रैल को, जिनके खातों में आखिरी अंक छह या सात है वे आठ अप्रैल, जिनके खातों में आखिरी अंक आठ व नौ है वे नौ अप्रैल को अपने खातों से पैसा निकाल सकते हैं। नौ अप्रैल के बाद किसी भी कार्य दिवस में बैंकिंग समय में पैसा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें